Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टॉयलेट की छत पर युवक की न्यूड लाश मिली:कपड़े 25 मीटर दूर पेड़ पर टंगे मिले, गोरखपुर में बहन की शादी में बैंकाक से आया था

    18 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में एक युवक की न्यूड डेडबॉडी टायलेट की छत पर मिली। उसके हाथ में कंडोम था। जबकि उसके कपड़े जींस और टी-शर्ट शव से करीब 25 मीटर दूर पेड़ से टंगे मिले। युवक बैंकाक में जॉब करता था। फरवरी में बहन की शादी में घर आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मां का कहना है मेरे बेटे की हत्या की गई है। हत्या करने वालों को फांसी होनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक, घर वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। घटना गगहा थाना क्षेत्र की है। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से करीब 20 मीटर दूर लाश मिली गोरखपुर के रावतपार निवासी ऋषभ यादव उर्फ बब्बी यादव (28) पुत्र उदय चंद यादव बैंकाक में जॉब करता है। उसके पिता भी वहीं जॉब करते हैं। उसकी बहन की 19 फरवरी को शादी थी। तभी वह घर आया था। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह ऋषभ की न्यूड लाश गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से करीब 20 मीटर दूर राजेंद्र यादव की आटा चक्की है। वह गुरुवार सुबह चक्की पहुंचे। चक्की के पीछे बने टॉयलेट की छत पर उन्हें डेडबॉडी दिखी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची गगहा पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवा दिया। युवक के कपड़े घटनास्थल से 25 मीटर दूर एक पेड़ पर टंगे मिले। 19 फरवरी को बहन की शादी में आया था पुलिस ने बताया कि ऋषभ के पेट के हिस्से में छिलने के निशान हैं। इसके अलावा शरीर में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं हैं। ऋषभ की मां गुड्‌डी देवी ने बताया कि 19 फरवरी को मेरी छोटी बेटी की शादी थी। तभी वह बैंकाक से घर आया था। बेटी की शादी के 10 दिन बाद मेरे पति तो बैंकाक लौट गए। मगर बेटा यहीं रुक गया। ऋषभ की सात साल पहले चांदनी के साथ शादी हुई थी। शादी से उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा छह साल और दूसरा बेटा करीब ढाई साल का है। ऋषभ के दो भाई और दो बहनें हैं ऋषभ की की शादी करीब 07 साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। SSP बोले- घरवालों ने तहरीर नहीं दी है ऋषभ की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी का कहना है कि मेरे पति की हत्या कर शव को फेंका गया है। जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने बताया कि सभी पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शुक्रवार को युवक का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………… ये खबर भी पढ़िए- रेप पीड़िता से सिपाही बोला- होटल में आओ, कार्रवाई करेंगे:वॉट्सएप पर अपनी न्यूड फोटो भेजो; अलीगढ़ SSP ने सस्पेंड किया अलीगढ़ में एक सिपाही ने केस दर्ज करने के बदले रेप पीड़िता को होटल में बुलाया। सिपाही ने कहा कि हम लोगों का धर्म एक है। पहले तुम होटल के कमरे में आकर मुझसे मिलो। तब मैं केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजूंगा। सिपाही ने पीड़िता से फोन पर न्यूड फोटो भेजने तक की बात कही। सिपाही ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा- तुम्हें कसम है, मिलने आ जाओ। ये बात किसी को बताई तो मैं मर जाऊंगा। पीड़िता ने फोन पर सिपाही की बात रिकॉर्ड कर ली। SSP ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। मामला क्वार्सी थाने से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू बोले- ईरानी गैस फील्ड पर हमला हमने अकेले किया:इसमें अमेरिका शामिल नहीं था; ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया
    Next Article
    कैलादेवी से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत:पिता, बेटा, बहू और पोती शामिल; आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment