Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टावर पर चढ़ा युवक,बोला-10 लाख रुपए दो:वाराणसी में परिजनों से की जमीन बेचने की जिद, पत्नी ने किया विरोध

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गुरुवार को एक युवक अचानक टेलीफोन टावर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर चढ़े युवक को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। युवक की मांग है कि उसे 10 लाख रुपये दिए जाएं। वहीं, युवक के परिजन जमीन बेचने के लिए तैयार नहीं हैं। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने युवक को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने सुरक्षित नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए और जमीन बेचने के लिए राजी किया जाए। युवक के पिता ने बताया कि वह संपत्ति बेचकर उसे 10 लाख रुपए देने की मांग कर रहा है। वहीं युवक की पत्नी इस बात का विरोध कर रही है। इसीलिए युवक टॉवर पर चढ़ गया है। यह मामला चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर पुलिस चौकी के भटौली गांव का है। देखिए तीन तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… टावर पर चढ़े युवक की पहचान अजय कुमार मौर्य के रूप में हुई है, जो चोलापुर के शिवपुर में अपनी पत्नी राधा मौर्या (22) और दो बच्चों आरुषी (7) व आयर्यन (5) के साथ रहता है। वहीं, उसके पिता सुभाष प्रसाद मौर्य (50), माता हीरामनी देवी (45) और बड़ा भाई विजय कुमार मौर्य अपने परिवार के साथ भटौली गांव में रहते हैं। परिजनों के अनुसार, अजय एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी नर्स है। बड़ा भाई गांव में टेलर का काम करता है। करीब छह दिन पहले अजय अपने दोनों बच्चों को लेकर गांव आया था। गुरुवार सुबह रोजाना की तरह अजय उठा। उसने खाना खाया और करीब 10 बजे घर से निकला था। गुरुवार शाम करीब 4 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि वह गांव में स्थित टेलीफोन टावर पर चढ़ गया है। टावर उसके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। घरवाले आनन-फानन में टॉवर के पास पहुंचे। अजय की मांग है, “जमीन बेचकर उसे 10 लाख रुपए दिए जाएं। उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए। पत्नी को जमीन बेचने के लिए राजी किया जाए।” मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। 'बहु भी जमीन बेचने के लिए नहीं है राजी' पिता सुभाष प्रसाद मौर्य ने बताया, “छोटा बेटा अजय जमीन बेचकर पैसे देने की मांग कर रहा है। घर में इस बात के लिए कोई राजी नहीं है। उसकी पत्नी भी इस बात का विरोध कर रही है। घर से जब वह निकला तो हमें भनक भी नहीं लगी कि वो टॉवर पर चढ़ जाएगा।” इस संबंध में गोसाईपुर चौकी प्रभारी विपिन पांडे ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच चुकी है और एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। ------------------------ यह भी पढ़ें… 55 साल के न्यूरो सर्जन ने छात्रा से बैडटच किया:प्रयागराज में बोली- कपड़े उतरवाए, मना किया तो धमकी दी प्रयागराज के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर गुरुवार को बैडटच की FIR दर्ज की गई है। BA की छात्रा ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए। फिर गंदी नीयत से छुआ। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव मनाया गया:श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
    Next Article
    देवरिया में भीषण आग, दर्जनों एकड़ फसल राख:कई झोपड़ियां भी जलीं, किसानों को भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment