Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में थ्रेसर में फंसकर मजदूर की मौत:काम के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में लाही की कतराई करते समय एक युवक की मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सजेती थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के रहने वाले दीपक (25) गांव के ही एक ट्रैक्टर और लाही कटर पर मजदूरी करने गया था। वह वमेहरअलीपुर और शेखपुर के बीच कुंवर लाल सोनकर के खेत में लाही की कतराई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका बायां हाथ कटर मशीन में फंस गया। हाथ फंसते ही वह खुद को संभाल नहीं पाया और मशीन की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार भारती ने बताया कि मृतक मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर और कटर मशीन को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कॉलेज में ‘सृजन-2026’ का भव्य समापन:भजन और देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
    Next Article
    रामपुर में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment