Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तोधकपुर और विनायकी में 2 करोड़ की जमीन पर कब्जा:KDA ने बुलडोजर से ढहाया निर्माण, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी रिकवरी

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण अभियान के तहत भूमि बैंक (जोन-4) की टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर जमीन को कब्जामुक्त कराया। तोधकपुर गांव में आराजी संख्या 104 की 600 वर्गमीटर जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए बाउंड्रीवाल और अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कर जमीन खाली कराई गई। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपए है। विनायकी गांव में आराजी संख्या 770 की 500 वर्गमीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को भी हटाया गया। इस जमीन की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। दोनों ही स्थानों पर कब्जा हटाकर जमीन को सुरक्षित कराया गया। दोबारा अतिक्रमण होने पर सख्त कार्रवाई होगी कार्रवाई के दौरान भूमि बैंक के अधिकारी, प्रवर्तन टीम, सुपरवाइजर और थाने की पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि खाली कराई गई जमीन को सुरक्षित रखने के लिए फेंसिंग और अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं, ताकि जमीन पर दोबारा से कब्जा न किया जा सके। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे अवैध निर्माण या अतिक्रमण न करें। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खर्च की वसूली भी संबंधित लोगों से की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त रखा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद, धर्मांतरण व लैंड जिहाद के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली:मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया सड़क जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment