Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुए की दहशत से 30 हजार लोग घरों में कैद:कानपुर में 12 गांवों में चला सर्च ऑपरेशन, आज पिंजरा लगाएगा वन विभाग

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में तेंदुए के हमले के बाद दहशत का माहौल है। शाम ढलते ही आसपास के 12 गांवों की 30 हजार से ज्यादा आबादी घरों में कैद हो गई। ग्रामीण अपने मवेशियों की सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे लेकर रातभर समूहों में पहरेदारी करते रहे। वन विभाग की टीम ने अंधेरा होने के बाद कॉम्बिंग रोक दी। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बुधवार को वन विभाग और चिड़ियाघर की संयुक्त टीम फिर से रेस्क्यू अभियान चलाएगी। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। इलाके में वन विभाग की तीन टीमें तैनात हैं। चिड़ियाघर के विशेषज्ञ भी ट्रैंकुलाइजर गन के साथ मौजूद हैं। लाठी-डंडे लेकर रातभर करते रहे पहरेदारी महाराजपुर के करनखेड़ा और मदारपुर गांव के बीच मंगलवार को तेंदुए ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। इसमें करीब 10 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से आसपास के गांवों में दहशत है। मंगलवार शाम होते ही लोग घरों में कैद हो गए। मवेशियों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने समूह बनाए और लाठी-डंडे लेकर देर रात तक पहरा दिया। वन विभाग की टीमों के साथ चिड़ियाघर के विशेषज्ञ भी इलाके में डटे रहे। घायल बोले- मौत छूकर निकल गई हमले में करनखेड़ा निवासी रामकुमार निषाद, हरिराम निषाद (40), रामकेश निषाद (18), बुद्धि निषाद (50), मदारपुर निवासी मोहित विश्वकर्मा (18) और सिखटिया निवासी साहिल घायल हुए हैं। इसके अलावा रवि निषाद समेत दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी है। साहिल अपनी मौसी के घर करनखेड़ा आया था। इसी दौरान खेत में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। घायलों का कहना है कि ग्रामीणों की भीड़ ने जानवर को नहीं खदेड़ा होता तो किसी की जान भी जा सकती थी। ग्रामीणों ने घेरा तो कई लोगों पर किया हमला रामकुमार निषाद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह सरसों की फसल में खाद डाल रहे थे। तभी अचानक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह गांव की ओर भागा और गेंदा के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने खेत को चारों तरफ से घेरकर जानवर को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसने रामकेश पर हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे ग्रामीणों को भी निशाना बनाया। हमले में कई लोग घायल हो गए। छह किमी के दायरे में पांच घंटे चला रेस्क्यू वन विभाग के रेंजर अनिल सिंह ने बताया कि जानवर को पकड़ने के लिए करीब पांच घंटे तक छह किलोमीटर के दायरे में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसमें 10 से 12 वनकर्मी शामिल रहे, लेकिन जानवर का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अभी तक तेंदुए या किसी अन्य जंगली जानवर के पैरों के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, सामने आए वीडियो में जानवर तेंदुआ प्रतीत हो रहा है। रेंजर के मुताबिक, रात में रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। सुरक्षा के लिए गांव के बाहर वन विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। बुधवार को चिड़ियाघर और वन विभाग की संयुक्त टीम फिर अभियान चलाएगी। गांव गंगा नदी के किनारे है और आसपास घना जंगल होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने ज्योति सिंह लोधी को बनाया ललितपुर से प्रत्याशी:2017 में भी लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव, दूसरे स्थान पर थीं
    Next Article
    श्रावस्ती में विवाहिता की मौत, पति-सास-ससुर समेत 4 पर FIR:8 महीने पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment