Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तांतपुर में अवैध गोदाम पर छापा, 130 सिलेंडर बरामद:आपूर्ति विभाग और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 सिलेंडर भरे मिले

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के बसई जगनेर थाना क्षेत्र के तांतपुर में रोड किनारे गैस सिलेंडरों के अवैध गोदाम का भंडफोड़ हुआ है। आपूर्ति विभाग और प्रशासन की टीम ने इस अवैध गोदाम से 130 घरेलू सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 2 सिलेंडर भरे हुए हैं। आपूर्ति विभाग की टीम गोदाम मालिक अशोक बंसल से पूछताछ कर रही है। टीम ने संयुक्त रूप से मारा छापा शुक्रवार दोपहर को आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ और खेरागढ़ तहसील के नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने तांतपुर स्थित गोदाम पर छापा मारा। गोदाम का दरवाजा खोलते हुए सबकी आंखें फटी रह गईं। यहां घेरलू सिलेंडर भरे हुए थे। एक ओर जहां गैस की किल्लत चल रही हैं वहां, एक जगह इतने सारे सिलेंडर देखकर सब हैरान रह गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। अवैध गैस गोदाम की 3 तस्वीरें… मौके पर अशोक कुमार सिंघल नाम का व्यक्ति मिला। पूछताछ की गई तो पता चला कि ये गोदाम इसी का है। गैस सिलेंडरों की गिनती कराई गई। इनमें अधिकांश सिलेंडर इंडेन कंपनी के हैं। 130 सिलेंडरों में से 2 दो भरे हुए हैं। आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य ने बताया-गोदाम में रखे सिलेंडरों के संबंध में जब दस्तावेज मांगे गए तो मौके पर मौजूद लोग कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके हैं। सिलेंडरों की गिनती के साथ ही इनकी छानबीन की जा रही है। इतने सारे सिलेंडर किस गैस एजेंसी से आए और किस उपयोग के लिए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU-IIT की साझा मुहिम, साइबर क्राइम पर लगाम:कुलपति बोले- डिजिटल सुरक्षा का पाठ हर छात्र तक पहुंचाना लक्ष्य
    Next Article
    IIT कानपुर और पावर फाउंडेशन में करार:अब बिजली सेक्टर के लिए नीतियां बनाएगा संस्थान; रिसर्च के लिए 'चेयर प्रोफेसरशिप' होगी स्थापित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment