Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने विद्याधर पाठक:गोरखपुर के फार्मासिस्टों ने दी बधाई

    3 hours ago

    1

    0

    राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में विद्याधर पाठक ने तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत पर गोरखपुर के फार्मासिस्टों ने उन्हें बधाई दी है। 12 अप्रैल को हुए चुनाव में उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। लखनऊ के गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल में संपन्न चुनाव में 800 में से 653 मतदाताओं ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए विद्याधर पाठक को 398 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनंद कुमार सिंह को 232 वोट मिले हैं। एक अन्य प्रत्याशी राम मनोहर दुबे को 20 वोट मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र शुक्ला को जीत मिली है। विद्याधर पाठक ने तीसरी बार विश्वास जताने पर सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्टों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों के हित में वह हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में जिनकी नियुक्ति हुई है, 30 महीने से उनकी एसीपी लटकी है। निदेशालय स्तर से इसकी सूची जल्द ही जारी कराएंगे। जिनका स्थायीकरण नहीं हो पाया है, उन्हें स्थायी कराएंगे। इस समय प्रदेश में चीफ फार्मासिस्ट के 120 पद खाली हैं। उन पदों पर पदोन्नति कराना हमारी प्राथमिकता होगी। एक वरिष्ठता सूची निकली थी, उसमें 70 लोगों का नाम नहीं था, उसे संशोधित कराकर जारी कराया जाएगा। विद्याधर पाठक के निर्वाचन पर राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन धर द्विवेदी, मंत्री शिववीर पांडेय, कोषाध्यक्ष विनोद द्विवेदी, श्यामराज, रुद्रपाल चतुर्वेदी, नोहर प्रसाद, नागेंद्र मिश्र, नरेंद्र द्विवेदी, रेवती रमण त्रिपाठी, राकेश मिश्र ने बधाई दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी-बेटे के दोहरे हत्याकांड में युवक को फांसी की सजा:सीतापुर में कुल्हाड़ी से काट डाला था, 65 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    सीएम योगी सहारनपुर पहुंचे:सर्किट हाउस में रुकेंगे, पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment