Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीर्थ पुरोहित पर फायरिंग में बेटों-बहू पर FIR:पत्नी बोलीं, प्रॉपर्टी के विवाद में कराया गया हमला, हमलावर पकड़ से दूर

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के कीडगंज में सोमवार देर रात तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे (55) पर फायरिंग मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। पत्नी ने प्रॉपर्टी विवाद में हमला कराने का आरोप लगाते हुए दो बेटों व बहू पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों और हमलावरों की तलाश में लगी रहीं लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस के मुताबिक, पत्नी सरिता ने पुलिस को बताया कि तीर्थ पुरोहित की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। इसके बाद उन्होंने उनसे विवाह किया। आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी को लेकर दोनों बेटों से विवाद चल रहा है। आशंका जताई कि इसी विवाद को लेकर उन पर हमला कराया गया। इस साजिश में बहू के शामिल होने का भी आरोप लगाया। एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बेटे विक्की व शालीन के अलावा बहू को भी नामजद किया गया है। हमलावरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। हालत में सुधार, खतरे से बाहर उधर घायल तीर्थ पुरोहित का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर छह राउंड फायर किए थे जिनमें से उन्हें चार गोलियां लगी थीं। एक गोली पेट में, दो गर्दन के पास और एक चेहरे के करीब लगी है। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। परिचित से मिलने गए थे घायल मार्तंड यमुना बैंक रोड स्थित काली माई मंदिर के पास रहते हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे वह घर से करीब 50 मीटर दूर एक परिचित से मिलने गए थे। इसी दौरान वहां दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने पहले उनका नाम पूछा और फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में प्रेम-प्रसंग में चाकूबाजी करने वाला गिरफ्तार:घायल युवक का चल रहा इलाज, एक दिन पहले आरोपी ने मारा था चाकू
    Next Article
    महोबा में मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ बारिश:गर्मी से राहत, लेकिन सड़कों पर जलभराव और राहगीर परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment