Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में सीट के लिए युवक को पीटकर मार डाला:प्लेटफॉर्म पर तड़पता रहा, रोज बागपत से दिल्ली अप-डाउन करता था

    20 hours ago

    1

    0

    बागपत के युवक की दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर 8 युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक शनिवार सुबह योगा एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ रहा था। इसी दौरान सीट को लेकर कुछ लडकों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख GRP जवान मौके पर पहुंचा और युवक को छुड़ाया। घायल युवक प्लेटफॉर्म पर गिर गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों को मुजफ्फरनगर स्टेशन से गिरफ्तार किया है। युवक दिल्ली मेट्रो के प्लांट रूम में सिक्योरिटी गार्ड था। परिजनों ने शनिवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 3 तस्वीरें देखिए… पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए... युवक रोज ट्रेन से दिल्ली ड्यूटी करने जाता था राजेंद्र धामा (60) बागपत के खेकड़ा कस्बे में परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी कविता और दो बेटे पंकज (35) व सनी (33) हैं। पंकज पिछले 15 सालों से दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। वह रोज पैसेंजर ट्रेन से बागपत से दिल्ली जाते थे। पंकज के परिवार में पत्नी पूजा (32) और दो बच्चे हैं। बेटा सम्राट (5) साल का है, जबकि बेटी मिष्ठी डेढ़ साल की है। 19 जून की शाम 7:40 बजे भी वह ड्यूटी के लिए दिल्ली गए थे। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर अपनी ड्यूटी पूरी की। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब 5 बजे शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर योगा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। 8 लोगों ने मिलकर घूसे मारे सुबह करीब 6 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। पंकज जनरल कोच में चढ़ने लगे। भीड़ ज्यादा होने के कारण उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने पंकज के सिर पर घूसों से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्लेटफॉर्म पर मारपीट होती देख वहां तैनात GRP जवान तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने एक युवक को पीछे धकेलकर पंकज को आरोपियों के बीच से बाहर निकाला। GRP जवान को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। प्लेटफॉर्म पर ही तड़प-तड़पकर हुई मौत मारपीट के बाद पंकज प्लेटफॉर्म पर गिर गए और तड़पने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर दिल्ली में रहने वाले उनके परिचित मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बागपत से परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार शाम 4 बजे बागपत में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मुजफ्फरनगर स्टेशन से 8 आरोपी गिरफ्तार पंकज की हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर जीआरपी ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि दिल्ली जीआरपी से मिली सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस की चेकिंग की गई। इस दौरान दिल्ली जीआरपी द्वारा भेजी गई CCTV फुटेज और फोटो के आधार पर युवकों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली जीआरपी को दी गई। दिल्ली जीआरपी की टीम मुजफ्फरनगर पहुंची और सभी आरोपियों को अपने साथ ले गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित, सागर, हर्षित, निशांत, जीवन, प्रिंस, आकाश और रोहित के रूप में हुई है। सभी शाहदरा, दिल्ली के रहने वाले हैं और योगा एक्सप्रेस से ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। पिता बोले- बेटे की किसी ने मदद नहीं की, एंबुलेंस तक नहीं बुलाई गई पंकज के पिता राजेंद्र धामा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें पंकज के एक परिचित का फोन आया। उसने बताया कि पंकज शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। वह उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। राजेंद्र धामा ने पंकज के छोटे भाई सनी को फोन किया, लेकिन वह ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण कॉल नहीं उठा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने मदद नहीं की और न ही एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। यात्रियों से टिकट का पैसा लिया जाता है, लेकिन इमरजेंसी में जरूरी मदद नहीं मिलती। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… 'फिल्में देखकर लाश जलाई, सोचा था बच जाएंगे':यूपी में 2 हत्यारों को फांसी की सजा, कोर्ट बोला- जान लेने का हक सिर्फ भगवान को ‘आरोपी हिंसक मानसिकता के हैं, इसलिए हत्या करने के बाद लाश जलाई। जिंदगी भगवान की देन है। इसे खत्म करने का हक भी सिर्फ भगवान को है। अगर कोई इंसान किसी दूसरे की जान छीनता है, तो उसे जिंदा रहने का हक नहीं। ’ यह बात मुजफ्फरनगर में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज ने कही। उन्होंने चर्चित राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद 2 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:4 घंटे तक CNG पंप आग से जलता रहा, दालमंडी में अब तक 164 मकानों पर चला हथौड़ा
    Next Article
    KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर ने मरीज को निजी अस्पताल भेजा:गलत खून चढ़ाने से मौत, परिजनों ने FIR के लिए थाने में दी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment