Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प का दावा- ईरान में लापता एयरमैन को सुरक्षित बचाया:रेस्क्यू ऑपरेशन में स्पेशल फोर्स के सैकड़ों सैनिक शामिल; दुश्मन के इलाके से दो पायलट निकाले

    12 hours ago

    2

    0

    ट्रम्प ने रविवार को दावा किया है कि ईरान में लापता हुए अमेरिकी अधिकारी को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि यह अधिकारी एक कर्नल थे, जो F-15E लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गए थे। उन्होंने कहा, “हमने उसे बचा लिया। पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया।” अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक एयरमैन ईरान के पहाड़ी इलाके में करीब दो दिन तक छिपकर रहा। उसने अपने सर्वाइवल गियर, GPS ट्रैकर, बीकन और एन्क्रिप्टेड रेडियो के जरिए अमेरिकी सेना से संपर्क बनाए रखा। इससे उसकी लोकेशन ट्रैक कर रेस्क्यू प्लान किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन रात के अंधेरे में किया गया, जिसमें कई एयरक्राफ्ट और स्पेशल फोर्स शामिल थीं। ऑपरेशन के दौरान फायरिंग भी हुई। स्पेशल पैरारेस्क्यू यूनिट्स ने दुश्मन इलाके में घुसकर एयरमैन को सुरक्षित बाहर निकाला। एयरमैन घायल है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे एक दिन पहले उसी मिशन में एक और अमेरिकी पायलट को बचाया गया था। दूसरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया ताकि दूसरे एयरमैन की लोकेशन खतरे में न पड़े। ट्रम्प के मुताबिक, यह पहली बार है जब दुश्मन इलाके में अलग-अलग ऑपरेशन में दो पायलटों को बचाया गया। ईरान ने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है। ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा। ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान की भारत को धमकी-अगला संघर्ष सीमा तक नहीं रहेगा:रक्षा मंत्री आसिफ बोले- हम कोलकाता तक पहुंचेंगे और उनको घर में घुसकर मारेंगे
    Next Article
    अन्नू अवस्थी का इंद्र देवता से सीधा संवाद:कानपुर में बारिश और ओले गिरे तो बोले-'अरे बाबा, मोबाइल भीगा जा रहा'; गुड़िया की तरफ से मांगी माफी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment