Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेलर से टक्कर, बाइक सवार का सिर धड़ से अलग:सड़क पर गिरते ही ऊपर से निकला पहिया, आधार कार्ड से हुई पहचान

    4 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार शाम लखनऊ-बलिया हाइवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक देवेश कुमार (40) की मौत हो गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पदारथपुर उपाध्याय के पास ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर नमाजगढ़ निवासी देवेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र जीतलाल बुधवार शाम अपनी बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। जब वे पदारथपुर उपाध्याय स्थित मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवेश सड़क पर गिर गए और ट्रेलर चालक उनके सिर के ऊपर से पहिया चढ़ाकर फरार हो गया। मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कादीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कादीपुर इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पिता पुत्र को 10 वर्ष की सजा:2024 में हुई थी घटना, 10 गवाहों ने दी थी मामले में गवाही
    Next Article
    'ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान', जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment