Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर से कुचलकर 4 साल के बच्चे की मौत:शाहजहांपुर में पिता बोले- चालक ने शव हटाकर पिछले पहिए के पास रखा

    8 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के चांदापुर गांव में शनिवार सुबह हुई। मृतक की पहचान रेवांश के रूप में हुई है, जो शौच के लिए पास के एक मैदान में गया था। परिजनों के अनुसार, रेवांश सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए मैदान में गया था। इसी दौरान, गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर निकला और बच्चे के ऊपर से ट्रैक्टर का अगला पहिया गुजर गया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद चालक ने बच्चे के शव को ट्रैक्टर के अगले पहिये के पास से उठाकर पिछले पहिये के पास रख दिया। परिजनों के मुताबिक, उस समय बच्चे की सांसें चल रही थीं। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। रेवांश के बाबा ने बताया कि उन्होंने यह घटना देखी थी। उन्होंने बच्चे को कपड़े में लपेटकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल में सत्ता के बदलाव का रास्ता कठिन:विनय कटियार बोले- कार्यकर्ताओं को और मेहनत कर ममता को हर हाल में भगाना होगा
    Next Article
    अन्नपूर्णा मंदिर में सिटीजन वॉइस की बैठक:जंक फूड का बढ़ता क्रेज बना सेहत के लिए बड़ा खतरा, डॉक्टरों ने दी संतुलित आहार अपनाने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment