Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग,6 लोग फंसे:मिर्जापुर में ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में एक भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की जिंदा जलने की आशंका है। बुधवार शाम चना लादकर उतर रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया। इसके बाद बोलेरो को जोरदार टक्कर मारते हुए पीछे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट डिजायर आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते बोलेरो समेत अन्य वाहन आग की चपेट में आ गए। मामला ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्रमंडगंज घाटी का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार सभी लोगों के मृत होने की आशंका है, जबकि बोलेरो में सवार 8 से 9 लोगों के जिंदा जलने की संभावना जताई जा रही है। बोलेरो जिगना थाना क्षेत्र के हाटा की बताई जा रही है, हालांकि उसमें सवार लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है और दमकल कर्मी आग के ठंडी होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि शवों को बाहर निकाला जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है….. मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश की ओर से चना लादकर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बड़का मुड़ान के पास एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। इससे उनके जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और राहत कार्य का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण खास मदद नहीं मिल पाई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश और राहुल गांधी के पुतले जलाने पर भड़के समर्थक:झांसी में कहा-दो दिन में FIR नहीं हुई तो हर गली-गांव में जलाएंगे मोदी-योगी के पुतले
    Next Article
    बागपत में बेटी-दामाद से मारपीट, इलाज के लिए मांगे पैसे:पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment