Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक का नंबर बदलकर बेच दिया 253 कुंतल चावल:आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जा रहा था छत्तीसगढ़

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के बरदह थाने की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट के नाम पर ट्रक का नंबर बदलकर 253 कुंतल चावल बेचे जाने के मामले में अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर आरोप है कि ट्रक का नंबर बदलकर 253 कुंतल से अधिक चावल बेच दिया। इस मामले में पीड़ित नंदलाल गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि राहुल ट्रेडिंग कंपनी से नवंबर 2025 को 253 कुंतल चावल जिसकी कीमत 7 लाख रुपए से अधिक है को छत्तीसगढ़ भेजा गया था। जो वहां नहीं पहुंचा। इस बारे में जब ट्रांसपोर्टर से जानकारी की गई तो कोई सही उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। गाजीपुर का रहने वाला है आरोपी इस बारे में लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक इधर से गुजरेगा जिसके बाद चालक की फोटो से मिलान कराई गई। चालक की पहचान रमाकांत यादव उर्फ मेधू यादव के रूप में हुई जो कि गाजीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से ₹15000 नगद बरामद किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 253 कुंतल चावल रास्ते में एक दलाल को साढे 5 लख रुपए में भेज दिया प्राप्त धनराशि से ट्रक की मरम्मत कराया। इसके साथ ही किस्त का भुगतान कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 27 सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर:कई चौकियों पर हुई नई पोस्टिंग, तुरंत ज्वाइन करने के हैं निर्देश
    Next Article
    बलरामपुर जिला कारागार का जज ने किया निरीक्षण:बंदियों को मिलने वाली व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment