Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो फ्लाइट सांसद ने लखनऊ में उतारी:यूपी में जमकर ओले गिरे, 15 जिलों में आंधी-बारिश, बिजनौर में टावर गिरा

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में 7वें दिन भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह बांदा, बिजनौर, शाहजहांपुर, कानपुर देहात और महोबा में तेज बारिश हुई। महोबा में आंधे घंटे की बरसात के साथ ओले भी गिरे। बिजनौर में सड़क पर CCTV के लिए लगाया गया टावर गिर गया। इससे बिजली गुल हो गई। इससे पहले तड़के लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, संभल, फर्रुखाबाद और हाथरस में बारिश हुई। बरेली समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। बुधवार शाम खराब मौसम की वजह से दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E-6497 लैंडिंग से पहले आसमान में चक्कर लगाती रही। इस दौरान विमान को टर्बुलेंस भी झेलना पड़ा। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। फ्लाइट के पायलट भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी थे। थोड़ी देर बाद फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग के बाद राजीव प्रताप रूडी ने यात्रियों से कहा- 'अब आप ताली बजा सकते हैं, क्योंकि आप सुरक्षित उतर गए हैं।' आज यानी गुरुवार को 44 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मौसम बदला है। अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बादल बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं और पश्चिम से आने वाली सूखी हवाएं आपस में टकराकर वातावरण को अस्थिर बना रही हैं। आज और कल मौसम बिगड़ा ही रहेगा। फिर गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ? आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक मौसम खराब रहेगा? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 2 डकैत एनकाउंटर में मारे गए:जिस कारोबारी को बंधक बनाकर डाका डाला था, वह बोला- बढ़िया काम हुआ
    Next Article
    BJP नेता क्रूज से गंगा में गिरे, डूबकर मौत:सेल्फी लेते समय पैर फिसला, 7 घंटे बाद डेडबॉडी मिली; ग्रेटर नोएडा से काशी आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment