Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK बहुमत के करीब:CM स्टालिन 8000 वोटों से हारे; केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी

    14 hours ago

    1

    0

    असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पहले बनी विजय की पार्टी नंबर वन हो गई है। TVK ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है, 77 सीटों पर आगे चल रही है। इधर, तमिलनाडु के मौजूदा CM एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें TVK के बीएस बाबू ने 8000 से ज्यादा वोटों से हराया है। TVK को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों के साथ बहुमत हासिल करना होगा। एक्टर विजय के पिता चंद्रशेखर ने कहा है कि विजय कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इधर, केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। UDF में कांग्रेस, मुस्लिम लीग और केरल कांग्रेस के गुट शामिल हैं। कांग्रेस 62 सीटें जीत चुकी है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीज आने के बाद शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। तमिलनाडु में जश्न की 3 तस्वीरें… पिता पर केस किया, बच्चों के लिए स्कूल बनवाया, जानिए एक्टर विजय के बारे में… 11 राज्यों में भाजपा बहुमत में, 12 राज्यों में सरकार में शामिल 4 राज्यों के चुनावी नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भवानीपुर में ममता सिर्फ 218 वोट से पीछे, काउंटिंग रुकी:TMC की मांग- दोबारा गिनती हो; भाजपा रुझानों में 200 पार
    Next Article
    सुनेत्रा पवार ने जीत का इतिहास बनाया:2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा 4, कांग्रेस 2 जीती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment