Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'टीम लीडर गलत तरीके से छूता था':नासिक TCS की इंजीनियर का दावा- आरोपी कहते थे महिलाएं बुर्का नहीं पहनतीं, इसलिए रेप होता है

    9 hours ago

    2

    0

    मुंबई के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में काम करने वाली एक महिला इंजीनियर ने अपने साथ हुए उत्पीड़न का खुलासा किया है। महिला का दावा है कि ऑफिस में हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती थीं। इंजीनियर के मुताबिक, ट्रेनिंग सेशन के दौरान टीम लीडर उसे गलत तरीके से छूता था। उसके साथ ऑफिस पेंट्री में भी छेड़छाड़ हुई। महिला के मुताबिक, एक आरोपी ने कहा कि महिलाओं के साथ रेप इसलिए होता है क्योंकि वे बुर्का नहीं पहनतीं। महिला इंजीनियर का बयान नौ FIR में से एक का हिस्सा है, जिसकी जांच SIT कर रही है। FIR में महिला कर्मचारियों से शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, धार्मिक भावनाएं आहत करना, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप शामिल हैं। फरार आरोपी निदा को अग्रिम राहत से कोर्ट का इनकार मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर भी शामिल है। एक अन्य आरोपी निदा खान फरार है। निदा ने अग्रिम जमानत के लिए नासिक सेशंस कोर्ट में अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट ने सोमवार को उसे 27 अप्रैल तक राहत देने से इनकार कर दिया। निदा के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई तक अंतरिम सुरक्षा के लिए आवेदन दिया था। इसी बीच, पीड़ितों के वकील ने लिखित जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने वाला आवेदन दायर किया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए 27 अप्रैल तक का समय दिया। अब अदालत 27 अप्रैल को अग्रिम जमानत याचिका और अंतरिम राहत याचिका दोनों पर सुनवाई करेगी। इधर पीड़ित महिला इंजीनियर ने 5 आरोपियों पर जून 2025 से मार्च 2026 के बीच लगातार यौन उत्पीड़न, पीछा करने (स्टॉकिंग) और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि एक आरोपी ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसका टीम लीडर ट्रेनिंग के बहाने उसे गलत तरीके से छूता था। वहीं, एक अन्य आरोपी ने ऑफिस की पेंट्री में गुड़ी पड़वा के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की।पीड़ित ने यह भी कहा कि उसकी वैवाहिक जिंदगी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित:कल इसका उद्घाटन करना था; CDU-VDU से कर्मचारियों को बाहर निकाला
    Next Article
    South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगेगा साउथ फिल्मों का मेला, फटाफट लिस्ट नोट करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment