Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत:लखीमपुर खीरी के पलिया में मछली पकड़ते समय हुआ हादसा, चार बेटे के सिर से उठा पिता का साया

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर-खीरी जिले के पलिया क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8 बजे मछली पकड़ने के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना पढ़ुआ क्षेत्र के ग्राम मझरा पूरब निवासी रामबहादुर पुत्र प्यारेलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, रामबहादुर सोमवार सुबह पलिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंजहा स्थित एक तालाब में मछली पकड़ने गए थे। वह पिछले एक सप्ताह से लगातार उसी तालाब में मछली पकड़ने जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे अचानक वह तालाब के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। उनके साथ मौजूद साथियों—रामखन, अवधेश, रोहित, व्यास और पवन—को जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिए, तो उन्हें चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान साथियों को पानी में बुलबुले उठते हुए नजर आए। जब वे उस स्थान पर पहुंचे तो देखा कि रामबहादुर का शव पानी में पड़ा हुआ है। यह दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रामबहादुर अपने पीछे पत्नी कन्यावती और चार बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजीविका क्लस्टर घोटाला, अध्यक्ष ने किया चेक चोरी का खुलासा:पूर्व बैंक मैनेजर, क्लस्टर मैनेजर समेत 10 पर गबन का आरोप
    Next Article
    घर में शादी है तो सिलेंडर के लिए मिलेगी प्राथमिकता:एजेंसी पर कार्ड दिखाना होगा, कमर्शियल सिलेंडर के लिए लेना होगा अस्थायी कनेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment