Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टैंकर में छिपा ‘सीक्रेट चैंबर’ बना तस्करों का जाल:दुद्धी पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा गांजा, उड़ीसा से रायबरेली जा रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    दुद्धी पुलिस और नारकोटिक्स टीम गोरखपुर को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने एक टैंकर से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए टैंकर के भीतर बेहद चालाकी से एक खुफिया चैंबर तैयार कर रखा था, जिसे देखकर खुद पुलिस टीम भी हैरान रह गई। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी से कुछ किलोमीटर दूर हाथीनाला के घने जंगल क्षेत्र में मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह और एएनटीएफ गोरखपुर के थानाप्रभारी रमेश राम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध टैंकर को रोककर उसकी तलाशी ली। टैंकर के भीतर मिला गुप्त बॉक्स जांच के दौरान टैंकर की बारीकी से तलाशी लेने पर उसके अंदर विशेष रूप से तैयार किया गया एक बड़ा खुफिया बॉक्स मिला। जैसे ही टीम ने बॉक्स को खोला, उसमें बड़ी मात्रा में गांजा भरा मिला। तस्करों ने इस चैंबर को इस तरह डिजाइन किया था कि सामान्य जांच में इसका पता लगाना बेहद मुश्किल था। उड़ीसा से रायबरेली तक फैला नेटवर्क प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा उड़ीसा से लाकर दुद्धी के रास्ते रायबरेली ले जाया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है, जो लंबे समय से इस तरह की तस्करी में लिप्त है। तस्करों से पूछताछ जारी पुलिस ने टैंकर समेत बरामद माल को कब्जे में लेकर दुद्धी थाने पहुंचा दिया है। पकड़े गए तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता मिली है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में डॉ. अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन:सपा पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article
    IPL में चेन्नई Vs कोलकाता-CSK के 3 बैटर्स पवेलियन लौटे:कार्तिक त्यागी ने सैमसन को बोल्ड किया, पिछली बॉल पर छक्का पड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment