Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत:बाइक पर बैठा साथी घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ बैठा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना अलापुर और हजरतपुर थाना सीमा पर स्थित कोडा जयकरन गांव के पास हुई। अलापुर थाना क्षेत्र के दियौरारा गांव निवासी महिपाल (50 वर्ष) पुत्र मीहलाल अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी बाइक कोडा जयकरन गांव के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिपाल और उनके साथी दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया। उनके साथ चल रहे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अस्पताल कर्मचारियों ने महिपाल के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोला में जाम से राहत का रोडमैप तैयार:सीडीओ ने कॉरिडोर और सड़कों के चौड़ीकरण का ब्लूप्रिंट बनाया
    Next Article
    पॉलिटेक्निक से चिनहट तक कन्फ्यूज करती रहीं बैरिकेडिंग:दिनभर रेंगे वाहन, 6 लेयर में लंबी कतारें; डीसीपी ट्रैफिक ने थपथपाई अपनी पीठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment