Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत:औरैया में बिजली के खंभे से टकराया, एक घायल सैफई रेफर

    3 hours ago

    2

    0

    औरैया के ऐरवा कटरा कस्बे में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गया। इस हादसे में 40 वर्षीय बंटू की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ऐरवा कटरा कस्बे में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने हुई। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे जा घुसा और अपने घर के दरवाजे पर खड़े बंटू (40 वर्ष), पुत्र रामस्वरूप, को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे लगा पोल भी टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राजीव शाक्य, अंशु, रविंद्र शर्मा, छोटे, कन्हैया और रवि शाक्य सहित अन्य लोगों ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय बंटू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा गांव बेलझाली निवासी सत्यभान भी घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह और कस्बा इंचार्ज मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक बंटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:नवीन बाईपास पर हुआ हादसा, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
    Next Article
    जौहर विश्वविद्यालय में AI, VR, 3D प्रिंटिंग कार्यशाला:विकसित भारत 2047 पर विशेषज्ञों ने अवसर-चुनौतियां बताईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment