Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइल्स मिस्त्री घर में फंदे पर लटका मिला:पहली पत्नी भी कर चुकी है सुसाइड, पिता ने हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में एक टाइल्स मिस्त्री अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के माला का मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रमेश गौतम पुत्र रामराज गौतम के रूप में हुई है। वह बीती रात अपने घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो मृतक के पिता ने थाने में सूचना दी। मृतक रमेश कुमार गौतम के पिता रामराज गौतम ने बताया कि उनके बेटे की पहली शादी 2003 में कमलेश कुमारी से हुई थी, जिन्होंने पारिवारिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी से रमेश की एक 20 वर्षीय बेटी है, जो बीए कर चुकी है। रमेश की दूसरी शादी 2018 में कमलेश की छोटी बहन गुड़िया से हुई, जिससे उनका एक 5 वर्षीय पुत्र है। रमेश टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और सऊदी अरब में काम करने के बाद दीपावली पर फतेहपुर लौट आया था। वह शहर में मकान बनवाकर यहीं काम कर रहा था। उसके साथ उसका साला अजय, समधी मैयादिन और बुआ का लड़का राम आसरे भी काम करते थे। पिता रामराज गौतम ने आशंका जताई है कि उनके बेटे ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना पहले डायल 112 पर दी गई थी। बाद में रात में मृतक के पिता ने थाने आकर सूचना दी। उन्होंने कहा कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर से टकराई बारातियों से भरी स्कूल बस, 19 घायल:फतेहपुर में 5 की हालत नाजुक, ड्राइवर को झपकी लगने से हुई टक्कर
    Next Article
    हाथरस में रालोद ने मनाई चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि:रालोद ने लगाया रक्तदान शिविर, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment