Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताहिर एजेंसी पर किसी को सिलेंडर मिला, किसी को नहीं:घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ता खाली हाथ, बुकिंग में भी दिक्कत

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त करने में उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चंदौसी कोतवाली कस्बा स्थित ताहिर भारत गैस एजेंसी पर ग्राहकों को प्रतिदिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यहां घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। ताहिर गैस एजेंसी पर सुबह से पांच घंटे तक इंतजार करने के बाद भी उपभोक्ताओं को अक्सर यह कहकर लौटा दिया जाता है कि उनकी बुकिंग नहीं हुई है। गांव बनियाखेड़ा के तरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने मोबाइल से गैस बुक की थी और 850 रुपये की बुकिंग का संदेश भी मिला था, लेकिन एजेंसी पर उन्हें बताया गया कि उनकी गैस बुक नहीं है। लक्ष्मणगंज की उपभोक्ता संगीता को सेल्समैन ने सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी भेजा था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि सिलेंडर घर पर ही डिलीवर होगा। उपभोक्ता विजेंद्र ने बताया कि एजेंसी पर तीन घंटे इंतजार के बाद उन्हें सूचित किया गया कि सिलेंडर तीन दिन बाद मिलेगा, क्योंकि वर्तमान में 15 तारीख की बुकिंग वाले सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। इसके विपरीत, संभल शहर की कैलादेवी एवं डोडा गैस एजेंसी सहित तहसील संभल क्षेत्र की अन्य 10 गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को ऐसी कोई समस्या नहीं हो रही है। उपभोक्ता विपिन गुप्ता और विशाल कुमार ने बताया कि कैलादेवी इंडेन गैस पर उनकी बुकिंग तुरंत हो गई और सिलेंडर 2-3 दिनों में उपलब्ध हो जाएगा। डीएसओ शिवी गर्ग ने इस संबंध में बताया कि जनपद में गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 39 गैस एजेंसियां हैं, जिनके 4.50 लाख उपभोक्ता हैं। उनके आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन 13,000 सिलेंडरों की डिलीवरी और इतनी ही बुकिंग की जा रही है। मोहम्मद ताहिर ने बताया कि उनकी गैस एजेंसी में सिलेंडर को लेकर कोई बड़ी परेशानी नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीण क्षेत्र की बुकिंग में 45 दिन का समय लग रहा है और कुछ केवाईसी से संबंधित उपभोक्ता परेशान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय रेटिंग में बंपर सुधार, फिर भी निजीकरण क्यों?:पूर्वांचल-दक्षिणांचल डिस्कॉम को लेकर बिजली कर्मचारियों ने फैसला बदलने की मांग दोहराई
    Next Article
    20 करोड़ की ITC घोटाला, फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी:हापुड़ से आरोपी गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment