Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 करोड़ की ITC घोटाला, फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी:हापुड़ से आरोपी गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर करीब 20 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में राज्य कर विभाग खंड-एक के सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार ने 12 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि 2 मई 2023 को उमेरुल निशा के नाम पर ‘निशा इंटरप्राइजेज’ फर्म का पंजीकरण कराया गया था। दस्तावेज सही पाए जाने पर फर्म को रजिस्ट्रेशन दे दिया गया। जांच में फर्म अस्तित्वहीन हालांकि 12 जुलाई 2024 को स्थलीय जांच में फर्म अस्तित्वहीन पाई गई। इसके बाद नोटिस जारी कर लगभग 5.37 करोड़ रुपये की ITC ब्लॉक कर दी गई और 25 जुलाई 2024 को फर्म का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि बिना किसी वास्तविक खरीद-फरोख्त के, केवल कागजों पर कारोबार दिखाकर वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 15.08 करोड़ रुपये की ITC हड़प ली गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 5 करोड़ रुपए की ITC और ट्रांसफर की गई। इस मामले में विभाग ने तत्कालीन सीटीओ सरिता रानी, सहायक आयुक्त अभय पटेल और सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शाहिद निवासी गढ़मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया- फर्जी फर्म बनाकर ITC हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताहिर एजेंसी पर किसी को सिलेंडर मिला, किसी को नहीं:घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ता खाली हाथ, बुकिंग में भी दिक्कत
    Next Article
    कानपुर DAV कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर से छेड़छाड़:बोलीं- परीक्षा ड्यूटी के दौरान टीचर ने छेड़ा; मेरे नाजुक अंगों को छुआ, चुन्नी खींची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment