Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीबी मुक्त भारत के तहत मजदूर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर:शुगर मिल के कर्मचारियों को जागरूक कर दी अभियान की जानकारी , भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिलाई शपथ

    13 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए मेरठ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार गतिविधियां चलाई जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विपुल कुमार के मार्गदर्शन में गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर दौराला स्थित दौराला शुगर वर्क्स में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन शुगर मिल के जनरल मैनेजर संजय रस्तौगी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से उच्च जोखिम वाले लोगों की जांच की गई। साथ ही शुगर, एचआईवी, बीएमआई और हीमोग्लोबिन की स्क्रीनिंग भी कराई गई, ताकि संभावित मरीजों की समय रहते पहचान हो सके। जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम ने प्रतिभागियों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए बीमारी से बचाव और इलाज की जानकारी दी तथा सभी को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई। एचआईवी स्क्रीनिंग प्लान इंडिया संस्था के प्रोजेक्ट वन स्टॉप सेंटर की टीम ने सेंटर मैनेजर मोहम्मद इरफान अली के सहयोग से की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचसी दौराला के डॉ. गौरव, एसटीएस विकास कुमार, एसटीएलएस नईम, एचएलएफपीपीटी से अजीत और आकर्ष सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग रहा। वहीं शुगर मिल प्रबंधन की ओर से उपेंद्र कुमार, संजीव कुमार, राजवीर आर्या, आकाश मिश्रा और राकेश का विशेष योगदान रहा। अंत में डॉ. नीरज कुमार द्विवेदी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICSE-ISC का रिजल्ट जारी, 10वीं में धीर को 98% अंक:12वीं विज्ञान वर्ग में अखंड प्रताप को 99% अंक मिला, स्कूलों में मेधावियों का सम्मान
    Next Article
    मेरठ कॉलेज में आयुष्मान भारत दिवस पर गोष्ठी:छात्रों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज योजना की दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment