Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Supreme Court ने रणबीर कपूर की Ramayana के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

    1 day ago

    3

    0

    उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि महाकाव्य के बारे में अलग विचार रखने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी फिल्म बनाने के लिए स्वतंत्र है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि फिल्म पहले से ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने न्यायालय को बताया कि याचिका 23 नवंबर को पंजीकृत हुई थी लेकिन अब तक इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है।प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘फिल्म रिलीज हो चुकी है। जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं।’’ जब वकील ने दलील दी कि फिल्म में ‘‘कई तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है’’ तो न्यायमूर्ति बागची ने कहा, ‘‘उन्होंने अपनी समझ के अनुसार फिल्म बनाई है, आप अपनी समझ के अनुसार फिल्म बनाइए। अदालत का समय बर्बाद मत कीजिए।यदि महाकाव्य के बारे में आपका अलग दृष्टिकोण है, तो उस पर आधारित फिल्म बनाइए।’’ वकील द्वारा जल्द सुनवाई के अनुरोध पर पीठ ने कहा कि मामले को उचित समय पर सूचीबद्ध किया जाएगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म निर्माताओं ने महाकाव्य को पर्दे पर प्रस्तुत करते समय पौराणिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ जिसे ‘रामायण: भाग एक’ के नाम से भी जाना जाता है, का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसका निर्माण नमित मल्होत्रा ​​ने किया है।फिल्म में महाकाव्य की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। इसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण की भूमिका निभाई है। फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय सहित कई अन्य कलाकार भी हैं।यह फिल्म पांच नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tripura civic polls में 16 निकायों पर BJP की भारी जीत तय: Manik Saha
    Next Article
    Gang War @ Milan Dhaba, Rohtak में आधी रात को अंधाधुंध फायरिंग में 4 मरे, Haryana की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment