Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRN के पीजी हॉस्टल में लगी आग:29 दिन के भीतर दूसरी बार शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, प्राचार्य बोले-कार्रवाई होगी

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के पीजी हॉस्टल में सोमवार शाम चार बजे कमरा नंबर 329 में अचानक आग लग गई। जिससे हॉस्टल में अफरातफरी मच गई। वजह कमरे में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पा लिया। 4 तस्वीरें देखिए… फायर ब्रिगेड ने परिसर को खाली कराया जानकारी के मुताबिक कमरे के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के छात्रों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दरवाजा तोड़ा और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने परिसर को खाली कराकर समय रहते आग बुझा दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग की घटना में कमरे के अंदर रखा सामान जल गया। कोई भी छात्र हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, हॉस्टल वार्डन डॉ. दिलीप चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसी व फ्रिज ऑन रहने से शॉर्ट सर्किट प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी उसमें रहने वाले डॉक्टर ने एसी व फ्रिज खुला छोड़ दिया था। इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। हॉस्टल में लगे हैं पुराने इंस्टिंग्यूसर तीन मंजिला पीजी हॉस्टल में 100 बेड हैं। इसमें जेआर प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र रहते हैं। पीजी हॉस्टल में मेस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें रोज 70 से 80 डॉक्टरों के लिए प्रतिदिन भोजन बनता है। हॉस्टल का कमरा 100 लोगों के लिए आवंटित हैं लेकिन छात्र कम संख्या में हैं। हॉस्टल की गैलरी में लगे इंस्टिंग्यूसर काफी पुराने हो गए हैं। मानक के अनुसार हर साल रिफलिंग होनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. वी. के. पांडेय बोले- मामले की जांच होगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले मार्च महीने में भी पुरानी बिल्डिंग के आईसीयू वार्ड नंबर आठ में वेंटिलेटर के प्लग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। वार्ड में 10 से 12 मरीज भर्ती थे। मरीजों को पास के वार्ड नंबर सात में शिफ्ट कर दिया। --------------- ये खबर पढ़ें- प्रयागराज के SRN अस्पताल में लगी आग:आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर के प्लग में हुआ शॉर्ट सर्किट, मरीज सुरक्षित प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के आईसीयू वार्ड नंबर आठ में शनिवार देर रात वेंटिलेटर के प्लग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। वार्ड में 10 से 12 मरीज भर्ती थे, लेकिन डॉक्टरों की तत्परता से कोई हताहत नहीं हुआ। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’:मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली जाएगी, सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू
    Next Article
    उसरी चट्टी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अभियोजन रोकने से किया इनकार:मुख्तार के शूटर सरफराज अंसारी की याचिका खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment