Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRN अस्पताल में छात्र से मारपीट का आरोप:कार्रवाई न होने पर AU छात्रों का विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

    4 hours ago

    1

    0

    स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में एक छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने KPUC गेट के सामने सड़क जाम कर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के छात्र आर्यन झा (राजवर्धन), जो हॉलैंड हॉल छात्रावास के निवासी हैं, 30 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5:30 बजे अपने एक साथी का टांका कटवाने के लिए SRN अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड के काउंटर पर मौजूद कंपाउंडर से बातचीत के दौरान विवाद हो गया। छात्र का आरोप है कि कंपाउंडर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और विरोध करने पर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद कथित रूप से छात्र को घसीटकर एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि एक डॉक्टर ने छात्र की छाती पर बैठकर उसे धमकाया और करीब 10 मिनट तक पिटाई की गई। छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से पैसे और दस्तावेज छीन लिए गए और जान से मारने की धमकी देकर अस्पताल परिसर से भगा दिया गया। घटना के बाद पीड़ित छात्र शिकायत करने के लिए अस्पताल चौकी और फिर कोतवाली थाने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई और न ही तहरीर ली गई। कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने 1 मई की शाम करीब 5 बजे KPUC गेट के सामने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी तथा FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर डटे रहे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। इस दौरान लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, पूर्व छात्रनेता विवेकानंद पाठक और छात्रनेता प्रियांशु विद्रोही ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 3 मई तक FIR दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में विवेकानंद पाठक, आदर्श भदौरिया, प्रियांशु विद्रोही, विशाल सिंह रिशु, सौरभ गहरवार, अमित द्विवेदी, इंद्रजीत मौर्य, गौरव गोंड, आशुतोष मौर्य, आलोक तिवारी समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल मामले में हाईकोर्ट बोला- सार्वजनिक भूमि पर नमाज नहीं:सभी का समान अधिकार, एक पक्ष उपयोग नहीं कर सकता; याचिका निरस्त
    Next Article
    आगरा में खेत से तरबूज तोड़ने पर बच्चे की हत्या:सब्जी काटने वाले से चाकू से मारा; खेत में खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment