Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shravasti Temple Case: इफ्तार पार्टी में मांसाहारी भोजन पकाने और अवशेष फेंकने पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 और आरोपी गिरफ्तार

    2 hours from now

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र के सोनपथरी आश्रम मंदिर के पास रोजा इफ्तार पार्टी के लिए कथित तौर पर मांसाहारी भोजन बनाने व अवशेष फेंकने के आरोप में पुलिस ने छह और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 17 मार्च को जिले के सिरसिया थानान्तर्गत जंगल में स्थित सोनपथरी आश्रम के पास कुछ लोगों ने रोजा इफ्तार के लिये कथित तौर पर मांसाहारी भोजन पकाया था और उसे खाने के बाद उसके अवशेष आश्रम के पास बह रही जलधारा में फेंक दिये। उन्होंने बताया कि उस जलस्रोत का पानी सोनपथरी आश्रम आने वाले श्रद्धालु पीने, भोजन बनाने तथा मन्दिर में विग्रहों के जलाभिषेक में प्रयोग करते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आश्रम के पुजारी हरी शरणानंद जी महाराज की तहरीर पर 19 मार्च कोधार्मिक भावनाएं आहत करने सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को ही वन विभाग के एक अधिकारी ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि आरोपियों ने जंगल में अवैध रूप से आग जला कर आगजनी का खतरा उत्पन्न किया और जंगल के जीव जंतुओं को हानि पहुंचाई। इन सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि पुलिस ने 20 मार्च को चार आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। प्रवक्ता के मुताबिक इन मामलों में मंगलवार को छह अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमाल अहमद, इरफान अहमद, सूफियान, शाकिर, शेरु अहमद व शमशाद अली के रूप में की गई है। पुलिस ने सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chhattisgarh Bird flu | बिलासपुर में बर्ड फ्लू का तांडव! सरकारी पोल्ट्री फार्म में 4,400 मुर्गियों की मौत, 10 किमी का इलाके में अलर्ट जारी
    Next Article
    कश्मीर के लोगों का पूरा पैसा लेकर भाग गया ईरान! पूरा भारत हैरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment