Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपुरी में पलटी कार, 5 दोस्तों में एक की मौत:दो युवती समेत चार घायल, आगरा से महाकालेश्वर दर्शन करने जा रहे थे सभी

    6 hours ago

    2

    0

    शिवपुरी के नोहरी इलाके में रेलवे पुल के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर कार क्रमांक UP 80 FV 2581 में मयंक भदौरिया (26, आगरा), प्रवीण सिंह (28, आगरा), अभय सिंह (21, नोएडा), प्रियांशी राठौर (28, आगरा) और दीक्षा सेनी (28, हनुमानगढ़, राजस्थान) सवार थे। ये सभी आगरा से उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए जा रहे थे। शिवपुरी के पास खराब सड़क और वन-वे व्यवस्था के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मयंक भदौरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रियांशी राठौर और प्रवीण सिंह को ग्वालियर रेफर किया गया है। अभय सिंह और दीक्षा सेनी का इलाज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बाप ने बेटे की सिर कूचकर हत्या की:जूसर के हैंडल से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी और दोनों बच्चों को धमकाते हुए भागा
    Next Article
    लखनऊ में प्रेमी ने गला दबाकर महिला की हत्या की:दवाई लाने के बहाने भागा, 4 माह पहले पति से अलग हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment