Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shatrughan Sinha का बड़ा बयान: मेरी नेता सिर्फ़ Mamata Banerjee हैं, Abhishek नहीं

    6 hours ago

    1

    0

    आसनसोल से TMC के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी और TMC का समर्थन को लेकर अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने ममता बनर्जी का पुरजोर समर्थन किया और पार्टी छोड़ने वालों की आलोचना भी की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं ममता दीदी के साथ था, ममता दीदी के साथ हूँ और हमेशा ममता दीदी के साथ ही रहूँगा। न तो अभिषेक बनर्जी और न ही कोई और मेरा नेता है। मेरी नेता सिर्फ़ ममता बनर्जी हैं। यह एकता दिखाने और ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का समय था, उन्हें छोड़ने का नहीं। ममता बनर्जी एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं। इसे भी पढ़ें: Amethi Panchayat Voter List से Smriti Irani का नाम गायब, DM ने दिए जांच के आदेशशत्रुघ्न सिन्हा ने घोषणा की कि ममता बनर्जी के प्रति उनका समर्थन अटूट है। उन्होंने कहा कि ममता जी के साथ था, मैं और आगे भी रहूंगा। ममता बनर्जी ने मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ दिया था, तो अब मैं मुश्किल समय में उनका साथ कैसे छोड़ दूं। टीएमसी के भीतर विद्रोही गुटों के साथ किसी भी तरह के जुड़ाव को खारिज करते हुए, सिन्हा ने कहा कि मैं टीएमसी के बागी ग्रुप में नहीं हूं, न था और न ही जाऊंगा। फिल्हाल मैं कहीं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। मुझे अच्छा नहीं लगा कि ममता बनर्जी को इस तरह लोग छोड़ कर जा रहे हैं।तीन लाइन का व्हिप आमतौर पर राजनीतिक दलों द्वारा संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतदान से पहले जारी किया जाता है। सिन्हा का यह बयान ऑनलाइन प्रसारित हो रही तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की कथित सूची में उनका नाम आने के बाद आया है। केंद्रीय मंत्री रह चुके सिन्हा पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थे और वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिन्हा कांग्रेस में भी थे। सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को बधाई दी।  इसे भी पढ़ें: राम मंदिर के चंदे में घपले की कहानी, क्या सच में चढ़ावे से 'चंपत' हो गए 7 करोड़ रुपए?सिन्हा ने पोस्ट में कहा कि समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके लंबे, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। जय हिंद! उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी का साथ उनके कठिन समय में नहीं छोड़ूंगा.... जब मैं 2019 में (लोकसभा) चुनाव (पटना से) हार गया था, तो बहुत कम लोग मेरे साथ खड़े थे और ममता बनर्जी उन लोगों में से एक थीं, जो मेरे साथ खड़े थे।  देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC में घमासान! Kakoli Ghosh का बड़ा इनकार, बोलीं- Mamata को Letter लिखने की खबर झूठी।
    Next Article
    Amethi Panchayat Voter List से Smriti Irani का नाम गायब, DM ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment