Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amethi Panchayat Voter List से Smriti Irani का नाम गायब, DM ने दिए जांच के आदेश

    5 hours ago

    1

    0

    अमेठी ज़िले के मेदान मवाई गाँव की पंचायत वोटर लिस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम हट गया है, जबकि उस इलाके की लोकसभा और विधानसभा वोटर लिस्ट में उनका नाम मौजूद है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अमेठी के ज़िला मजिस्ट्रेट संजय चौहान ने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वर्ष 2019 से 2024 तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेदान मवई गांव में अपना आवास बनाया।  इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir में 7 करोड़ चढ़ावा चोरी! Sanjay Raut ने कहा- BJP हर जगह कर रही डकैतीवह गांव की मतदाता के रूप में भी पंजीकृत हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान किया था। यह मामला 10 जून को पंचायत मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सामने आया, जिसमें उनका नाम शामिल नहीं था। स्मृति ईरानी का नाम हटाने के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट होगा। इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद, केजरीवाल क्यों हो गए गुस्से से लाल?भाजपा की अमेठी जिला इकाई के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि ईरानी का नाम शामिल करने के लिए एक आवेदन पत्र जमा किया गया है और मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उचित सत्यापन के बाद नाम जोड़ा जाएगा। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने हरा दिया था। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shatrughan Sinha का बड़ा बयान: मेरी नेता सिर्फ़ Mamata Banerjee हैं, Abhishek नहीं
    Next Article
    Keralam की महिलाओं को बड़ी सौगात! 15 जून से KSRTC बसों में Free Travel

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment