Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोध टीम ने बनाई स्ट्रॉबेरी-फोर्टिफाइड दही:BHU में शोध टीम का सफल प्रयास, हृदय रोगियों के लिए होगा सहायक

    3 hours ago

    2

    0

    BHU के वरिष्ठ प्रोफेसर और वर्तमान में बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ शोध टीम ने डेयरी विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने फ्रीज-ड्राइड स्ट्रॉबेरी पाउडर के उपयोग से एक विशेष 'सेट दही' विकसित किया है, जिसे उच्च इम्पैक्ट फैक्टर (6.2) वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल 'एप्लाइड फूड रिसर्च' (एल्सेवियर) में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। अत्याधुनिक 'मेटाबोलॉमिक्स' तकनीक के जरिए इस दही में 34 शक्तिशाली बायोएक्टिव यौगिकों की पहचान की गई है, जिनमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और एलाजिक एसिड प्रमुख हैं। ये तत्व कैंसर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, सूजन कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं। शोध में पाया गया कि दही में 8% स्ट्रॉबेरी पाउडर का मिश्रण स्वाद, रंग और पोषण के लिहाज से सर्वोत्तम है। अपनी टीम की इस उपलब्धि पर प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि यह नवाचार भारतीय डेयरी क्षेत्र में वैल्यू-एडेड उत्पादों के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देगा। उन्होंने अपनी टीम के समर्पण और उनकी वैज्ञानिक सूक्ष्मता पर गर्व जताते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम के कारण ही हम डेयरी विज्ञान की सीमाओं को नई ऊंचाई दे पाए हैं। प्रो. राय ने विश्वास जताया कि यह शोध भविष्य में पोषण आधारित खाद्य उत्पादों के लिए एक मील का पत्थर और मार्गदर्शक साबित होगा। यह प्रकाशन प्रो. राय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, पिछले दो वर्षों में 31वां उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशन है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपाल यादव बोले- जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी हिस्सेदारी:मैनपुरी में कहा- भाजपा को सत्ता से हटाकर अखिलेश को CM बनाना लक्ष्य
    Next Article
    TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने भरी हुंकार:प्रयागराज में मशाल जुलूस निकाला, कहा- काले कानून वापस लो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment