Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से लौट रहे फोटोग्राफर की सड़क हादसे में मौत:शाहजहांपुर के महुआ पाठक के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के सिधौली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय फोटोग्राफर दीपक कुमार की मौत हो गई। वह एक शादी समारोह से वीडियो बनाकर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा सिधौली थाना क्षेत्र के महुआ पाठक गांव के पास हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे बड़े भाई अरुण कुमार ने शव की पहचान अपने छोटे भाई दीपक कुमार के रूप में की। अरुण ने बताया कि दीपक बंडा थाना क्षेत्र के हेतमनगला बाबूपुर गांव का निवासी था और गांव के ही उमेश भारतीय के भारतीय फोटो स्टूडियो बाबूपुर में काम करता था। मृतक दीपक कुमार अपने भाइयों रवि और अरुण में सबसे छोटा था। उसकी दो बड़ी बहनें नीलम देवी और नीतू देवी हैं। दीपक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। मां जय श्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली नगर निगम का 1100 करोड़ का ऐतिहासिक बजट पास:नालों पर सड़क, नंदीशाला और सीवर के साथ अब कूड़े के पहाड़ और बंदर-कुत्तों से मिलेगी मुक्ति
    Next Article
    मेरठ में मकान विवाद, दो पक्षों में पथराव:फायरिंग से इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment