Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-सागर हाइवे पर यमुना पुल में दो कारों की भिड़ंत:पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार की मौत, दरोगा की पसलियां टूटी हैलट में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित यमुना नदी के पुल पर सोमवार देर रात दो कारों की टक्कर के बाद एक के ड्राइवर की संदिग्ध हालात में पुल से करीब 40 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। मप्र के छतरपुर निवासी युवक एक पुलिस उच्चाधिकारी का रिश्तेदार था और घर से नाराज होकर निकला था। बताया गया कि टक्कर के बाद उसका दूसरी कार के चालक से विवाद भी हुआ था, एटॉप्सी रिपोर्ट में कंधों, हाथ में फ्रैक्चर के साथ पसलियां टूटी और कई चोटों के साथ इंटर्नल ब्लीडिंग की जानकारी सामने आई है। चोटें गिरने से आईं या मारपीट में, इसको लेकर चर्चाएं हैं. हालांकि पुलिस गिरने से ही चोटें लगने की बात कह रही है। सजेती पुलिस को मप्र के छतरपुर जिले के नौगांव कस्बा के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी 45 साल के आदित्य जैन के घर से नाराज होकर कानपुर जाने की खबर मिली थी, छतरपुर पुलिस ने इसकी सूचना बांदा पुलिस को दी थी। इसके बाद वहां से सजेती थाना पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस दुर्गा मोड़ के पास उनका इंतजार कर रही थी, लेकिन वह यमुना पुल पार करके आए और वापस हमीरपुर की ओर मुड़ गए। इसके बाद उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। बाद में सूचना मिली कि वह पुल से नीचे रेती में कूद गए। हमीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यमुना नदी की रेती से उनका शव बरामद किया गया। वहीं, घटना के बाद से कानपुर-सागर हाइवे पर जाम लग गया। रात भर लोग जाम से जूझते रहे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे यातायात बहाल हुआ। पहली बार में रेलिंग से लटके, दूसरी बार में कूद गए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि आदित्य की कार हमीरपुर की ओर से आ रही एक दूसरी कार से टकरा गई। दूसरी कार में सवार पांच लोग एक बरात से लौट रहे थे। हादसे के बाद विवाद होने की भी बात सामने आई है। बताया कि पहले आदित्य रेलिंग पर जाकर लटक गए लेकिन, लोगों के समझाने पर लौट आए। कुछ ही देर में वह फिर से रेलिंग पर पहुंचे और नीचे छलांग लगा दी। नीचे वह रेती पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती के मुताबिक दोनों कार पुलिस के कब्जे में हैं। परिवार वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उनका कहना है कि गिरने की वजह से ही चोटें आई हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तलाशने में दारोगा घायल हैलट अस्पताल में भर्ती देर रात यमुना नदी के किनारे युवक को खोजने के दौरान सजेती थाने में तैनात दारोगा रामबरन पत्थरों से टकराकर गिर गए, जिससे उनके सीने पर चोट लगने से पसलियां टूट गईं। उन्हें हमीरपुर जिलापस्ताल से कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे दमखम:ध्रुव जुरैल बोले- सचिन ने मेरी विकेटकीपिंग देखी, लखनऊ का राजस्थान से मुकाबला कल
    Next Article
    कानपुर में चमड़ा फैक्ट्री में भीषण आग:20 मीटर ऊंची लपटें, आसपास के लोग भागे; दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment