Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 15 दिन पहले दूल्हे और दोस्त की मौत:देवरिया में स्कार्पियो की ठोकर से 10 फीट दूर जा गिरे; शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे

    11 hours ago

    2

    0

    देवरिया में शादी से 15 दिन पहले ही दूल्हे की जान चली गई। वह अपने एक दोस्त के साथ शादी के कार्ड बांटकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को भी टक्कर मार दी। ऑटो उछलकर कुछ दूरी पर पलट गया। शनिवार की यह घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सलेमपुर थाना क्षेत्र की है। दोनों युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से जानिए... लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल कुमार यादव (28) की 20 अप्रैल को शादी तय थी। पिता श्रीराम यादव ने बताया- राहुल अपने दोस्त सचिन कुमार यादव (23) पुत्र चंद्रमा यादव के साथ शनिवार शाम करीब 5 बजे शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। दोनों खामपार गांव में कार्ड बांटकर सलेमपुर में अन्य रिश्तेदारों को कार्ड बांटने जा रहे थे। तभी रात करीब 8:15 बजे सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित जिरासो बंधा के पास भाटपार रानी–सलेमपुर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल और उसका दोस्त सचिन करीब ढाई फीट तक हवा में उछले और बाइक समेत 10 फीट दूर जा गिरे। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो रोड के किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा से जा टकराई। ऑटो रिक्शा पलट गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो और ऑटो रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की सूचना पर सलेमपुर थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सचिन कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार यादव को प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया, जहां रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के इकलौते बेटे थे ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक अपने-अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया- पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बेटी के तलाक पर रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए:परिवार ने जमकर डांस किया; 8 साल पहले मेजर से हुई थी शादी मेरठ में शनिवार को तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक परिवार ने तलाक के बाद बेटी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल की थाप पर लोग कोर्ट से घर तक नाचते-गाते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं। रिटायर्ड जज पिता ने फूल-माला पहनाकर घर में बेटी का स्वागत किया। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने दिखे। जिस पर बेटी की तस्वीर थी और लिखा था- "आई लव माय डॉटर"। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले-मोहन भागवत शादी कर बच्चे क्यों नहीं पैदा करते:विपक्ष के समर्थन के सवाल पर कहा- जो हमारी सुनेगा, उसके साथ खड़े हो जाएंगे
    Next Article
    नोएडा में निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन:कश्यप, गुर्जर, निषाद,पिछड़ा और अति पिछड़ा को साधेगी, पूर्वांचल से पश्चिम यूपी तक विस्तार का संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment