Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 1 महीने पहले युवक ने किया सुसाइड:कानपुर में गर्लफ्रेंड से लव मैरिज करना चाहता, घरवालों ने कहीं और तय कर दिया रिश्ता

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक युवक ने शादी से 1 महीने पहले फंदे से लटककर जान दे दी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। लेकिन घरवालों ने लड़के की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। परेशान होकर वह शराब पीने लगा। पिता कहना है कि बेटा बाहर से घर आया। वह कमरे में चला गया। कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाज नहीं खुला और कोई आवाज भी नहीं आई। इसके बाद उसकी मां कमरे में देखने गई। आवाज दी तो दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक कुंडे से गमछे का फंदा बनाकर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा दिनकरपुर गांव का है। अब जानिए पूरा मामला.. गैर बिरादरी की लड़की से प्यार करता था मक्कापुरवा दिनकरपुर गांव के रहने वाले राम बाबू प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी प्रीती, दो बेटे बेटा सूरज (25) और शनि हैं। बड़ा बेटा सूरज भी प्राइवेट नौकरी करता था। पिता बाबू ने बताया- सूरज गांव की ही एक गैर बिरादरी की लड़की से प्यार करता था, जिससे उसकी अक्सर बातचीत होती थी। बेटे की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। अगले महीने अप्रैल में सूरज की शादी होनी थी। लेकिन सूरज जिस लड़की से प्यार करता था, उससे शादी करना चाहता था। कुछ दिन से सूरज परेशान था और शराब पीने लगा था। वह हमेशा नशे में रहने लगा था। शराब पीने के बाद फंदे से लटका शनिवार दोपहर बेटा घर आया। वह कमरे में चला गया। कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाज नहीं खुला और कोई आवाज भी नहीं आई। कुछ देर बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक कुंडे से गमछे का फंदा बनाकर लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही शिवराजपुर थाना पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच पड़ताल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शिवराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि में युवक शराब का लती था। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसकी अगले माह शादी होनी थी। कुछ प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खीरी में रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मारी:6 घायल, 5 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    प्रयागराज भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल:तीनों इकाइयों की जिला कार्यसमितियां घोषित, सर्वसमाज साधने की रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment