Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खीरी में रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मारी:6 घायल, 5 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के बेहजम-लखीमपुर रोड पर शनिवार दोपहर एक रोडवेज बस की टक्कर से दो मोटरसाइकिल पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में पांच वर्षीय आर्यन की इलाज के दौरान मौत हो गई। रोडवेज बस संख्या UP 78 LN 9769 बेहजम से लखीमपुर की ओर जा रही थी। तेज गति और लापरवाही के चलते बस ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों (UP 31 Z 5128 और UP 31 AV 8947) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों की पहचान हादसे में घायल हुए छह लोगों में आरिफ (8), अशरफ (41), हुस्नाज (38), नसीर (30), रीना (35) और पांच वर्षीय आर्यन शामिल हैं। सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम ले जाया गया और गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत इलाज के दौरान पांच वर्षीय आर्यन की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों और बस चालक की भूमिका का पता लगा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा हाईवे पर डीसीएम चालक की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरा चालक घायल
    Next Article
    शादी से 1 महीने पहले युवक ने किया सुसाइड:कानपुर में गर्लफ्रेंड से लव मैरिज करना चाहता, घरवालों ने कहीं और तय कर दिया रिश्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment