Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'शादी नहीं करवा रहे थे, मैंने पिता को मार डाला':गोरखपुर में मर्डर के बाद छत पर चढ़कर चिल्लाया बेटा; कुल्हाड़ी से 12 वार किए

    23 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शादी नहीं होने से परेशान युवक ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, उसने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ 12 वार किए। हत्या के बाद वह घर की छत पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। कहा- मैंने अपने पिता को मार डाला है। वह मेरी शादी नहीं करा रहे थे। मैं रोज-रोज कहकर थक गया था। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की नींद खुली। घरों से बाहर निकले और युवक के घर पहुंचे तो देखा पिता का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। बुधवार देर रात करीब 2 बजे की यह वारदात गुलरिहा थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जानिए क्या है मामला… जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला निवासी ब्रम्हदेव कन्नौजिया (50) किसान थे। दो महीने पहले उनकी पत्नी बेचनी देवी का निधन हो गया था। उनके तीन बेटे हैं- सोनू, गोलू और मोहन। इनमें बड़े बेटे सोनू की शादी हो चुकी है, जबकि गोलू और मोहन अविवाहित हैं। घर में ब्रम्हदेव, उनकी बड़ी बहू चंदा देवी और गोलू रहते थे। पुलिस के मुताबिक, बड़ा बेटा सोनू और सबसे छोटा बेटा मोहन केरल में पेंटिंग का काम करते हैं। वहीं, ब्रम्हदेव और उनका मंझला बेटा गोलू गांव में रहकर मजदूरी करते थे। आरोपी गोलू (25) अपनी शादी को लेकर परेशान रहता था। वह पिता से अपनी शादी की लगातार जिद करता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। कई बार विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों को बीच-बचाव करना पड़ता था। पड़ोसियों के अनुसार, गोलू मानसिक रूप से कुछ बीमार चल रहा था। उसकी बीमारी और आर्थिक वजहों से पिता शादी में देरी कर रहे थे। सोते वक्त पिता को कुल्हाड़ी से काटा डाला भाभी के अनुसार, बुधवार रात पिता-पुत्र ने साथ में खाना खाया। इसके बाद गोलू ने फिर शादी कराने की बात उठाई। इस पर पिता ने उसे समझाते हुए कहा कि उसकी शादी जल्द करवा देंगे। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद के बाद ब्रम्हदेव घर के बाहर चारपाई पर सो गए, जबकि गोलू छत पर चला गया। उसकी भाभी घर के अंदर कमरे में सो रही थी। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 2 बजे गोलू छत से नीचे उतरा और बाहर सो रहे पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने से ब्रम्हदेव की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गोलू छत पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। आवाज सुनकर उसकी भाभी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी ने लोगों से कहा कि उसके पिता उसकी शादी नहीं करवा रहे थे, इसलिए उसने उन्हें कुल्हाड़ी से काट डाला। मां की मौत के बाद आरोपी डिप्रेशन में चला गया था सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी गोलू को हिरासत में ले लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मां की मौत के बाद से गोलू डिप्रेशन में रहने लगा था और उसका इलाज भी चल रहा था। पिता ब्रम्हदेव ही उसकी देखभाल करते थे। वे उसे समय पर खाना खिलाते और उसकी जरूरतों का ध्यान रखते थे। गुलरिहा थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पाल ने बताया- आरोपी गोलू को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और इलाज भी चल रहा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। -------------------- यह भी पढ़िए राम मंदिर चढ़ावा चोरी- डॉ. अनिल मिश्र से होगी पूछताछ:SIT चंपत राय-गोपाल राव से कर चुकी है बात; 50 से ज्यादा लोग रडार पर अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की SIT जांच तीसरे दिन 17 जून को भी जारी रही। SIT की सख्त पूछताछ के बीच अब जांच की आंच ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और गोपाल राव से बात करने के बाद बाद गुरुवार को ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को तलब किया गया है। माना जा रहा है कि उनसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब मांगे जाएंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के 28 टूरिस्ट की ट्रैवलर खाई में गिरी:आगे का शीशा टूटने से ननद-भाभी उछलकर बाहर गिरीं, दोनों की मौत; नैनीताल से लौट रहे थे
    Next Article
    मंत्री राजभर, निषाद, अनुप्रिया की पार्टियां बेच रहीं टिकट:यूपी में विधायक टिकट का रेट 2 से 8 करोड़, देखिए ऑन कैमरा डील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment