Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का पहला कार्ड चढ़ाने जा रही मां की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं, ओरक्षा के रामराजा के दरबार जा रही थी

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेटी की शादी का पहला निमंत्रण भगवान को चढ़ाने जा रही मां की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मकरबई गांव की रहने वाली 42 वर्षीय ऊषा सिंह अपनी बेटी सपना की शादी का पहला कार्ड चढ़ाने मध्य प्रदेश के ओरछा जा रही थीं। उनकी बेटी की शादी 28 अप्रैल को तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं।हिंदू परंपरा के अनुसार, पहला निमंत्रण भगवान को देने के लिए वह अपने छोटे बेटे नागेंद्र के साथ बाइक से निकली थीं। गांव के पास बना रेलवे अंडरब्रिज काफी खराब हालत में है। रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने और ट्रकों की आवाजाही के कारण बाइक निकालना मुश्किल था। इसी वजह से ऊषा सिंह ने बेटे को बाइक निकालने को कहा और खुद पैदल रेलवे ट्रैक पार करने लगीं। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आईं, मौके पर मौत जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार झांसी-बांदा मेमू ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और परिवार को सूचना दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि खराब अंडरब्रिज और रास्तों की वजह से यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। इस घटना के बाद गांव में गहरा दुख और गुस्सा है। ऊषा सिंह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई हैं। शादी से ठीक पहले हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया सतचंडी महायज्ञ में शामिल:टोला पंडितपुर में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की
    Next Article
    मासूम शर्मा ने हनुमान जन्मोत्सव पर गाया बैन सॉन्ग 'खटोला':बहादुरगढ़ में सपना संग ठुमके लगाए; आर्यन मान के प्रोग्राम में कई मंत्री-विधायक आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment