Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप:कन्नौज के युवक पर हरदोई की युवती ने दर्ज कराई FIR

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में एक युवती ने कन्नौज के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के बूटा नगला निवासी आनंद कुमार के बड़े भाई की ससुराल उसके गांव में है। इस कारण आनंद का गांव में अक्सर आना-जाना होता था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे बातचीत और नजदीकियों में बदल गया। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसे भरोसे में लेकर एक होटल में ले गया। वहां उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले अरवल थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कन्नौज निवासी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्यारा पिता फफकते हुए बोला, बेटियां जान थी मेरी...:चापड़ से गला नहीं काट सकता था, इसलिए खरीदा था हथौड़ा... आंख बंद कर किए वार
    Next Article
    किसी ने ताली बजाई तो कोई भजन सुनकर झूमा:प्रयागराज में हनुमंत कथा का पहला दिन, वीडियो में देखें श्रद्धालुओं का उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment