Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर रेप कर वीडियो बनाया:वायरल करने की देता था धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इकौना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है। थाना इकौना क्षेत्र की पीड़िता ने 04 अप्रैल 2026 को स्थानीय थाने में तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि अभियुक्त श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला, निवासी ग्राम रामपुर बनकट, टण्डवा महन्थ, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती ने उससे विवाह करने का झांसा दिया था। रेप करने का आरोप लगाया आरोप है कि 02 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे अभियुक्त श्याम जी शुक्ला ने पीड़िता को सीताद्वार बुलाया। वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर थाना गिलौला क्षेत्र के जानकीनगर खुर्द स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रेप का वीडियो बनाने का आरोप पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दुष्कर्म के दौरान ग्राम जानकीनगर निवासी नितिश सिंह तथा उसके छह अन्य साथी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में बना लिया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। इस घटना से पीड़िता मानसिक रूप से प्रभावित हुई है। तहरीर के आधार पर थाना इकौना में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुख्य अभियुक्त श्याम जी शुक्ला को 05 अप्रैल 2026 को गोविन्दपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अन्य नामित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का DM ने किया निरीक्षण:धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
    Next Article
    बलरामपुर सदर सीट पर विधायक पलटूराम या कोई और मजबूत:सपा से जगराम, गिहार और अकेला में कौन पहली पसंद, बसपा से भी चुनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment