Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर लिंग परिवर्तन और लाखों की ठगी:ट्रांसजेंडर ने SP से की शिकायत, कहा- FIR दर्ज कर कार्रवाई करवाएं

    20 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में चंडीगढ़ की एक ट्रांसजेंडर युवती ने शनिवार को एसपी से शिकायत की है। युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लिंग परिवर्तन कराने, लाखों की ठगी, रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के जरिए सफीपुर क्षेत्र के रायपुर मुस्तफाबाद निवासी एक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर विभिन्न बहानों से उसके खाते से करीब एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद वह कई बार चंडीगढ़ जाकर उसके साथ रहा और नशीला पदार्थ देकर अप्राकृतिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उस पर लिंग परिवर्तन कराने का दबाव डाला। युवक ने उसे यह भी भरोसा दिलाया कि उसका परिवार शादी के लिए सहमत है। इसके बाद फरवरी 2025 में दिल्ली के एक अस्पताल में उसका लिंग परिवर्तन कराया गया। शिकायत में बताया गया है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कुछ महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने से मना किया था। हालांकि, आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और पीड़िता के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि इस अवधि में उसने पीड़िता से लाखों रुपये नकद, सोने की चेन, चूड़ियां और एक मोटरसाइकिल भी ले ली, जिनकी कुल कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने इसी तरह कई अन्य महिलाओं को भी धोखा दिया है। मार्च 2026 में आरोपी 50 हजार रुपये लेकर उन्नाव आने की बात कहकर चला गया। इसके बाद परियर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें आरोपी ने साथ रहने और सामाजिक रीति-रिवाजों से शादी करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, वह अपने वादे से मुकर गया। जून 2026 में जब पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिस ने भी उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही मेडिकल कराया। उसने एसपी से शिकायत की। थानाध्यक्ष सफीपुर संदीप मिश्रा ने कहा- मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में तीन MDMA तस्कर गिरफ्तार:विदेशी नागरिक समेत 14 लाख की ड्रग्स बरामद
    Next Article
    रूहेलखंड विश्वविद्यालय की नई पहल:गोद लिए गांवों के बच्चों की प्रतिभा दीक्षांत समारोह तक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment