Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 5 माह बाद शुरू हुई दहेज मांग:प्रतापगढ़ में विवाहिता को घर से निकाला, पति पर केस दर्ज, एक साल पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जनपद में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। रानीगंज कैथौला निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की शादी करीब एक वर्ष पूर्व लीलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियानी निवासी रवि गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब पांच माह बाद से ही पति ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और दहेज न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा रानीगंज कैथौला निवासी शिवराम गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति रवि गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय की तबीयत स्थिर:लखनऊ मेदांता में ICU में भर्ती; PM मोदी ने भी की जल्द स्वस्थ होने की कामना
    Next Article
    फर्जी डॉक्टर के इलाज से किशोरी की मौत:महराजगंज में 6वीं पास झोलाछाप गिरफ्तार, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment