Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शटर का ताला तोड़ 6 लाख की चोरी की:गोरखपुर में ज्वेलरी- बर्तन की दुकान से कैश और गहने ले उड़े चोर

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में ज्वेलरी और बर्तन की दुकान से 6 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात में इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी जानकारी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और तिजोरी का लॉक खोलकर उसमें रखा सोना- चांदी और रुपए लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटेज चेक किया, जिसमें दो लोग चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस उनकी तलाश और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव का है। जानिए पूरा मामला… चौरी चौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 16 निवासी मनोज वर्मा का ग्राम सभा डुमरी खुर्द (शत्रुधनपुर रोड) पर 'मां वैष्णों ज्वेलर्स और बर्तन स्टोर' नाम से एक दुकान खोला है। दुकान मालिक ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद करके वह घर चले गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब दुकान पर पहुंचें तो देखा कि शटर का दोनों ताला टूटा हुआ है। तिजोरी का लॉक भी टूटा मिला वह तुरंत घबरा गए और शटर उठाया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत तिजोरी चेक की तो उसका लॉक भी टूटा हुआ था। तिजोरी के अंदर रखा डेढ़ लाख रुपए कैश और कुछ सोने- चांदी का जेवरात गायब था। यह सब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान में लगा CCTV चेक किया गया। CCTV में दिखें दो संदिग्ध फुटेज में दो लोग चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अन्य बिन्दुओं के आधार पर जांच पड़ताल कर रही। इस सम्बन्ध में सीओ चौरी चौरा कुन्दन सिंह का कहना है कि पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाने की पुलिस टीम व सर्विलांस की टीम मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द आरोपियों का खुलासा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत; 116 जगहों पर जलभराव, जिम्मेदारों विभागों की लिस्ट तैयार
    Next Article
    क्यूआर कोड वाला साफ्टवेयर विकसित करे सरकार: हाईकोर्ट:फर्जी जाति प्रमाणपत्र चिंताजनक, कोली' को 'कोरी' प्रमाणपत्र के मामले गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment