Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शशिकांत साहू सपा में हुए शामिल:अमेठी में लोहिया जयंती पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने ली सदस्यता

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती एवं शहीद दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और समाज में समानता, सामाजिक न्याय तथा गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को दिशा देते हैं। जिला महासचिव अरशद अहमद ने कार्यकर्ताओं से लोहिया जी के सिद्धांतों को अपनाकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन संघर्ष, सादगी और समाजसेवा का प्रतीक रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इसी दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) शशिकांत साहू ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। शशिकांत साहू ने बताया कि वे डॉ. लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, घनश्याम सिंह, मनीराम वर्मा, गुंजन सिंह, राकेश, सूबेदार यादव, सुदर्शन, अभिषेक प्रजापति, चंद्रकांत पाल, दीपू तिवारी, अशोक यादव, शेर बहादुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी पार्टी प्रवक्ता राजेश मिश्र ने दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़:5 शातिर गिरफ्तार, फर्जी खातों-सिम से चल रहा था बड़ा नेटवर्क
    Next Article
    जमीन विवाद को लेकर दोबारा टॉवर पर चढ़ा पूर्व सभासद:पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर आरोप, बदायूं में 6 महीने पहले भी चढ़कर किया था हंगामा, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment