Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद को लेकर दोबारा टॉवर पर चढ़ा पूर्व सभासद:पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर आरोप, बदायूं में 6 महीने पहले भी चढ़कर किया था हंगामा, VIDEO

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बदायूं में जमीन विवाद को लेकर एक पूर्व सभासद 80 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। लोगों की नजर पड़ी तो वे चौंक गए। पहले तो लगा कि पूर्व सभासद के साथ कोई अनहोनी न हो जाए तो उतरने की रिक्वेस्ट करने लगे। पर युवक नहीं माना। कुछ देर बाद युवक अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। उसने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन लोगों पर जमीन बेचने नहीं देने और ग्राहकों को भड़काने का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद करीब साढ़े 4 घंटे के बाद पूर्व सभासद को नीचे उतारा गया। अधिकारियों ने बताया- 6 महीने पहले भी जमीन विवाद को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। तब उनकी समस्या का समाधान करा दिया गया था। अब फिर से कोई समस्या हुई है। अब पूरा मामला विस्तार से समझिए... बिसौली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 7, मोहल्ला होली चौक निवासी पूर्व सभासद विजय कोहली सोमवार को सुबह 8:00 बजे घर से महज 600 मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। देखते ही देखते 80 फीट ऊंचे टॉवर पर करीब 50 फीट की ऊंचाई तक चढ़ गए। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने विजय को नीचे उतरने को कहा। पर विजय ने इनकार कर दिया। कुछ ही देर के बाद विजय मोबाइल टॉवर के बीच में बैठकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वीडियो में विजय ने वजीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोगों को जमीन न बेचने देने, ग्राहकों को भड़काने और दबंगई करने का आरोप लगाया। विजय ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की। वीडियो में कोहली ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार विजय शुक्ला, SHO बिसौली राजेंद्र सिंह पुंडीर समेत पुलिस बल पहुंचे। उन्होंने विजय को काफी समझाया, पर वही नहीं माना। करीब साढ़े चार घंटे के बाद दोपहर 12:30 बजे पुलिस ने विजय को सुरक्षित नीचे उतारा। जानिए विजय ने वीडियो बनाते हुए क्या कहा… वजीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित तीन लोगों पर जमीन बेचने नहीं दे रहे हैं। जमीन खरीदने के लिए आने वाले ग्राहकों को भड़का रहे हैं। दबंगई कर रहे हैं। लाखन सिंह और उनके साथी उनकी जमीन के सामने बार-बार बोर्ड लगाकर उसे विवादित बताते हैं, जबकि ऐसा करने का अधिकार केवल प्रशासन को है। पिछले 4-5 साल से वह अपनी जमीन पर कब्जा और निर्माण नहीं कर पा रहे थे। सितंबर 2025 में भी टावर पर चढ़ने के बाद ही उन्हें कब्जा मिल सका था, लेकिन अब फिर वही समस्या खड़ी हो गई है। मेरी मांग है कि मामले की न्यायिक जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया- 15 सितंबर 2025 को भी पूर्व सभासद इसी विवाद को लेकर टावर पर चढ़े थे। तब प्रशासन के हस्तक्षेप से उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाते हुए जमीन की नींच खुदवा दी थी। निर्माण शुरू करा दिया था। अब उन्हें फिर से कोई समस्या आ गई है। जांच करके समाधान किया जाएगा। ----------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 70 साल के मौलाना ने किशोर से किया कुकर्म, VIDEO:पुलिस ने किया अरेस्ट; 11 साल के छात्र से ईद की रात की गंदी हरकत मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना को 11 साल के किशोर के साथ कुकर्म के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मदरसे में सो रहे किशोर के साथ गंदी हरकत करते हुए उसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर परिजन सन्न रह गए। इसके बाद किशोर से पूछताछ की तो मामला सामने आया। पीड़ित किशोर ने बताया- मौलाना उसे क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर जबरिया कुकर्म करता था। मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शशिकांत साहू सपा में हुए शामिल:अमेठी में लोहिया जयंती पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने ली सदस्यता
    Next Article
    आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत:करीना बोलीं- फिलहाल कोई योजना नहीं, रणबीर के स्टूडियो दोबारा शुरू करने की खबरें निकलीं अफवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment