Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शास्त्रीनगर के व्यापारी हाइडल विभाग के चीफ इंजीनियर से मिले:बोले- आवास विकास की कार्रवाई के बाद कनेक्शन काटने को लेकर आ रहे फोन

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शास्त्रीनगर क्षेत्र के व्यापारियों की बिजली कनेक्शन को लेकर चल रही समस्या को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने हाइडल विभाग के चीफ इंजीनियर रजनीकांत मिश्र से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल तिरंगा चौक व्यापार संघ शास्त्रीनगर के अध्यक्ष मनोज गर्ग के नेतृत्व में पहुंचा, जहां व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। व्यापारियों ने बताया कि हाल ही में कुछ व्यापारियों को फोन कर यह कहा गया था कि वे कमर्शियल गतिविधि कर रहे हैं, जिसके चलते उनके बिजली कनेक्शन काटे जा सकते हैं। इसको लेकर व्यापारियों में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। प्रतिनिधिमंडल ने चीफ इंजीनियर से स्पष्ट मांग की कि बिना उचित कारण और जांच के किसी भी व्यापारी का बिजली कनेक्शन न काटा जाए, क्योंकि इससे उनके कारोबार और मकानों में रहने पर सीधा असर पड़ता है। इस पर चीफ इंजीनियर रजनीकांत मिश्र ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि विभाग की ओर से किसी भी व्यापारी को बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा और न ही अनावश्यक रूप से बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्रवाई होती है तो वह नियमानुसार और उचित प्रक्रिया के तहत ही की जाएगी। बैठक के बाद व्यापारियों ने राहत महसूस की और विभाग के इस आश्वासन का स्वागत किया। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अध्यक्ष मनोज गर्ग, आलोक सोम, ओंकार जी, सचिन वर्मा, गौरव विरमानी, भारत भूषण सहदेव तथा क्षेत्रीय सभासद संजीव पुंडीर शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बाइक भिड़ीं, एक की मौत:किराना का सामान लेकर लौट रहा था दुकानदार, टक्कर से उछल कर 10 फीट दूर गिरा
    Next Article
    शिक्षा मित्रों को बढ़ा मानदेय मिला:मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने चेक वितरित किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment