Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में गोकशी का वांछित अभियुक्त जख्मी होकर गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी, तमंचा कारतूस भी बरामद

    12 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती:जनपद मे पुलिस ने गोकशी के एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सिरसिया थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ सिरसिया थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई। पुलिस ने रामपुर बंधा के पास अभियुक्त ननऊ पुत्र महताब को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में ननऊ के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सीएचसी सिरसिया भेजा गया। मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई भी की गई। यह मामला 19 फरवरी 2026 का है, जब सिरसिया थाना क्षेत्र के विशुनापुर पड़वलिया गांव में रवि मिश्रा के खेत से गोवंश का सिर और खून मिलने की सूचना मिली थी। वादी राजू श्रीवास्तव की सूचना पर अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त ननऊ का नाम सामने आया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ननऊ नेपाल से वापस आकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और कॉम्बिंग अभियान चलाया, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ननऊ का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, गोकशी और गिरोहबंदी अधिनियम सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में जीरो पॉवर्टी अभियान पर बैठक:सीडीओ ने निर्धन परिवारों के उत्थान की कार्ययोजना पर की चर्चा
    Next Article
    गांव के बीच शराब ठेके का विरोध:जालौन में महिलाओं समेत ग्रामीणों ने सड़क जाम की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment