Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल:प्रशासन ने कहा- ईंधन पर्याप्त, 24 अप्रैल से चालान; किसानों को खतौनी पर डीजल

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद में ईंधन के लिए पंप पर लग रही लाइन के बीच डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता तथा आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिले की नई डीएम ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की, इस बैठक में सभी तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारी, किसान यूनियन के अध्यक्ष और संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 में पिछले वर्ष की तुलना में पेट्रोल की आपूर्ति 18 प्रतिशत और डीजल की आपूर्ति 10 प्रतिशत अधिक की गई है। सभी तेल कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन की खरीद करें और अनावश्यक भंडारण से बचें। किसान संगठनों द्वारा दिए गए सुझावों के क्रम में जिलाधिकारी ने किसानों के लिए एक विशेष व्यवस्था बताई। उन्होंने कहा कि किसान अपनी खतौनी को संबंधित लेखपाल से प्रमाणित कराकर यह उल्लेख अवश्य करा लें कि कितनी भूमि पर गन्ना, मूंग, उड़द, सब्जी या मक्का की फसल बोई गई है। इस प्रमाणित प्रति को नजदीकी पेट्रोल पंप पर प्रस्तुत कर किसान आसानी से डीजल प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद की सभी पुलिस इकाइयों, अभिसूचना तंत्र और आपूर्ति निरीक्षकों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति के पास डीजल या पेट्रोल का अवैध भंडारण पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध बिना किसी राहत के कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार उपभोक्ताओं को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि 24 अप्रैल 2026 से बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि जनपद में डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है। आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही ईंधन की खरीद करें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 लाख से संवरा पुस्तकालय, 500 रुपए में मेंबरशिप:कानपुर में डीएम ने किया निरीक्षण, 67 हजार से ज्यादा किताबें है मौजूद
    Next Article
    मंत्री ओपी राजभर ने खड़गे से माफी की मांग की:कहा-पीएम पर टिप्पणी देश का अपमान, महिला आरक्षण पर विपक्ष को श्रेय का था डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment